दहेज की मांग न पूरी होने पर बहू को घर से निकाला

पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

दहेज की मांग न पूरी होने पर बहू को घर से निकाला

महोबा। अतिरिक्त देहज की मांग ना पूरी होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की और जुल्म सितम करने के बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुहारी गांव निवासी प्रीति ने बताया कि उसका विवाह 6 में 2023 को झांसी जनपद के गरौठा थाना क्षेत्र के गांव ढिकबई निवासी सत्येंद्र कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो सास-ससुर और पति मायके से पांच लाख रुपये लाने की बात कहने लगे। देहज की मांग न पूरी होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इससे आजिज होकर उसने पुलिस से ससुरालियों की शिकायत की।कुलपहाड़ थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा की जानकारी देती हुई बताया कि महिला की तहरीर पर पति सत्येंद्र, ससुर बसंत कुमार, सास संध्या, पूनम, संगीता, प्रताप नारायण व लाल सिंह समेत आठ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Mahoba

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ
संत कबीर नगर, 01 जुलाई 2025 (सूचना विभाग)।पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का शुभारम्भ...
शिक्षक की हत्या का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पांस मशीनों का वितरण उर्वरक विक्रेताओं में किया गया।
डीएम ने तहसील धनघटा अवस्थित केवनइया नदी का  किया स्थलीय निरीक्षण
स्कूल चलो अभियान की गूंज, डीएम ने बच्चों को दिया पढ़ाई का संकल्प
भारतीय सेना ने सीमावर्ती युवाओं के लिए भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण अभियान चलाया
प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दे रही प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर