2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

पटना। बिहार में महागठबंधन सरकार को चुनौती देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सक्रिय करने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए 30 दिसंबर को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक को आमंत्रित किया गया है।

सम्राट चौधरी साझा करेंगे रणनीति
संभव है कि बैठक में शीर्ष नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों को धरातल पर उतारने के लिए दिए गए निर्देश लागू करने की रणनीति सम्राट चौधरी साझा करेंगे। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ संबोधित करेंगे।

संभावना है कि केंद्रीय नेतृत्व के विशेष प्रतिनिधि भी इस बैठक में भाग लेंगे। हालांकि, कौन आएंगे यह अभी तय नहीं है। पार्टी की योजना प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सक्रिय करना है। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर भी मंथन प्रस्तावित है।

राज्यपाल के नेतृत्व में पूरे वर्ष समारोह
वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. भीम सिंह ने जननायक की जयंती पर प्रस्तावित सम्मेलन के स्थगन को जदयू का अशोभनीय व निंदनीय कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु का हवाला दिया जाना पूर्णतः हास्यास्पद है, क्योंकि कर्पूरी जयंती पर मौसम कोई पहली बार ऐसा नहीं है। इस वर्ष तो उनकी जन्म शताब्दी है।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News