आखिर कौन है कांग्रेस जिलाध्यक्ष की रेस में आगे!

- सूत्रों की खबर, इस बार त्यागी बिरादरी का ही होगा अध्यक्ष -विनीत त्यागी और अश्विनी त्यागी रेस में आगे.

आखिर कौन है कांग्रेस जिलाध्यक्ष की रेस में आगे!

( तरूणमित्र ) गाजियाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच दो नाम रेस में आगे चल रहे हैं। इनमें बाजी कौन मारेगा, इस सवाल का जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि इस बार त्यागी बिरादरी का ही जिलाध्यक्ष बनने के संकेत हैं। फिलहाल इस बिरादरी के जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, वे दोनों 40 की उम्र के आसपास हैं। इनमें पहला नाम है पार्टी में बेहद सक्रिय रहने वाले कद्दावर युवा नेता विनीत त्यागी का और दूसरा उन्हें चुनौती पेश कर रहे अश्विनी त्यागी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मानें तो विनीत को संगठन चलाने का अनुभव है,जबकि अश्विनी का इस मामले में इम्तहान होना बाकी है। विनीत त्यागी कांग्रेस के फ्रंटल संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और युवक कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सांगठनिक क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उनके साथ जहां युवाओं की अच्छी-खासी टीम है, वहीं दो बार जिला पंचायत चुनाव लड़कर वे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपना दमखम दिखा चुके हैं। दोनों चुनावों में उन्हें अच्छे-खासे वोट मिले हैं। स्वभाव में अश्विनी त्यागी भी घुलमिल जाने वाले नेता हैं, लेकिन सांगठनिक क्षमता के मामले में वे विनीत त्यागी के बराबर नहीं देखे जा रहे हैं। उनकी सक्रियता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अजय राय की ताजपोशी के बाद ही हुई देखी जा रही है। हालांकि विधानसभा चुनावों के दौरान मुरादनगर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजितपाल त्यागी के लिये उन्हें काम करते देखा जाता रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस के समर्पित नेता और कार्यकर्ता अश्विनी त्यागी को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। फिलहाल, जिले में कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता कहते देखा जा रहा है कि अगर जिलाध्यक्ष बदलना ही है तो विनीत त्यागी से बेहतर दूसरा नेता नहीं होगा। बुजुर्गों का सम्मान और युवाओं को जोड़ने की उनमें जो कला है, किसी दूसरे नेता में नहीं दिखती। अब देखना है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने इर्दगिर्द रहने वाले अश्विनी त्यागी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देंगे या फिर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पसंद विनीत त्यागी को तवज्जो देंगे।

 

क्या कहना है विनीत का?

गाजियाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार विनीत त्यागी का कहना है कि अगर उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली तो पूरे दमखम के साथ काम करेंगे। उन्होंने इन अटकलों को नामंजूर किया कि वे किसी एक गुट के साथ हैं। विनीत त्यागी ने कहा कि पूर्व सांसद स्व. सुरेन्द्र गोयल को लेकर कुछ लोगों ने गलत बातें की थीं। विनीत कहते हैं कि सुरेन्द्र गोयल उनके आदर्श नेता रहे हैं और वे अकेले ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने पालिकाध्यक्ष से लेकर विधायक और सांसद बनने तक कांग्रेस का जिले में परचम लहराया था। अश्विनी त्यागी की दावेदारी पर विनीत कहते हैं कि अश्विनी से उनके अच्छे सम्बंध हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष पद के लायक उन्हें वे नहीं समझते। बकौल विनीत त्यागी, ‘‘मैं अपने आपको अश्विनी के मुकाबले पार्टी का ज्यादा अनुभवी, सीनियर और संगठन चलाने में दक्ष मानता हूं। मैं दावेदारी कांग्रेस को मजबूत करने के लिये कर रहा हूं। इसलिये भी मैं अश्विनी के मुकाबले अपना हक मानता हूं कि चुनावों के वक्त मैं बिरादरीवाद के तहत विरोधी दल के प्रत्याशी के लिये काम नहीं करता। मेरी बिरादरी कांग्रेस पार्टी है, जिसमें हर जाति और हर सम्प्रदाय को बराबर सम्मान दिया जाता है।

Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल