सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना ब्राह्मणों की ज़िम्मेदारी:मुनीश शर्मा
गौरव शर्मा को बनाया ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ टांडा का संयोजक।
On
रामपुर:अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की टांडा इकाई द्वारा ग्राम जटपुरा में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।ज़िलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा,राजेश कुमार शर्मा,गौरव शर्मा और सुशील कुमार शर्मा ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की।पंडित विकास शर्मा ने वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन कराया।मुख्य अतिथि मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि परशुराम भगवान ने मानवता की रक्षा और मानव मूल्यों की स्थापना के लिए शस्त्र उठाये।सुख शांति समृद्धि शौर्य और बल के दाता भगवान परशुराम अक्षय तृतीया की पृथ्वी पर अवतरित हुए और वह चिरजीवी हैं।ब्राह्मणों को एकता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि एकता के बल पर बड़ी से बड़ी समस्याएँ हल हो जाती हैं।त्योहारों के रूप में मिलने वाली सांस्कृतिक विरासत को संभालकर रखना और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पूरे ब्राह्मण समाज की है।
समाज ब्राह्मणों को अपना आदर्श मानता है।इसलिए जन कल्याण के लिये ब्राह्मण समाज को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने युवा शक्ति को सचेत करते हुए कहा कि वह देश व समाज को शक्तिशाली बनाने में अपनी भूमिका निभायें।राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को चाहिए कि वह अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करके समाज में आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का विकास करे।स्वयं सक्षम बनकर असहाय और निर्बल वर्ग की सहायता करे।ज़िलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने गौरव शर्मा को टांडा तहसील की युवा शाखा का संयोजक नियुक्त किया।इस अवसर पर सुशील शर्मा,पुनीत शर्मा,अंकित शर्मा,पंकज शर्मा,आदित्य शर्मा,सुमित शर्मा,नवीन शर्मा,विकास शर्मा,अनुराग शर्मा,संजीव शर्मा,अंबर वशिष्ठ ने विचार व्यक्त किए।
Tags: Rampur
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 07:20:07
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं...
टिप्पणियां