मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया

 मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया

जगदलपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। इस अवसर पर मैं महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों एवं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और योजनाओं के कारण विगत लगभग एक दशक में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। अनेक क्षेत्रों में अब भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले हैं।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां