युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
On
अम्बेडकर नगर। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा राज में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ न्याय की आवाज बुलंद करनेवाले राहुल गाँधी देश के इकलौते नेता हैं जिनपर भाजपा सरकार ने दर्जनों फर्जी मुकदमा दर्ज किया है।जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव में उप्र युवा कांग्रेस का महासचिव निर्वाचित हुए विशाल वर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत अहीर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तौसीफ़ अहमद, कटहरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शोएब खान,
जलालपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल पटेल,आलापुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोनू गौड़, अकबरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहबान अली युवा कांग्रेस के सैकड़ों के विशाल जुलूस के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुँचे जहाँ पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, एआईसीसी सदस्य,पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी ,पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव,पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल सहित जनपद के समस्त कांग्रेसजनों ने युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इससे पूर्व युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हेमंत अहीर अपने साथियों के साथ अकबरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश सचिव अमित जायसवाल के साथ विशाल जुलूस के साथ अकबरपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा के साथ सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जनपद मुख्यालय को मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी, बी श्री निवास और कांग्रेस के नारों से गुंजायमान कर दिया ।कार्यक्रम के दौरान ही जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने समस्त कांग्रेसजनों को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प दिलाया।
Tags: Ambedkar Nagar
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 14:55:22
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
टिप्पणियां