व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष वैदपुरा को किया सम्मानित 

व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष वैदपुरा को किया सम्मानित 

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा थानाध्यक्ष वैदपुरा के जनता के हितकारी कार्यों से प्रभावित होकर फूल मालाओं से लादकर उनका सम्मान किया गया विगत कुछ दिनों पूर्व चार्ज लिए जाने के उपरांत थानाध्यक्ष वैदपुरा समित चैधरी अपने थाना क्षेत्र में सुर्खियों में बने हुए हैं अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तारी की बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा जिससे क्षेत्र में उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है इसी से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उनका फूल मालाओं से लादकर सम्मान किया इसी क्रम में फ्रेंड्स कॉलोनी चैकी इंचार्ज कृष्ण कुमार को क्षेत्र की जनता की मांग पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दोबारा चैकी इंचार्ज बनाए जाने पर सम्मान किया। शहर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप, युवा शहर अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा महामंत्री राघव यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों का सदैव सम्मान करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। स्वागत करने वालों में युवा शहर उपाध्यक्ष रवि कश्यप, सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कौशल कठेरिया, सुरेश कुशवाहा शामिल है।

 

Tags: Etawah

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

देश की पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का लोकार्पण देश की पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का लोकार्पण
जयपुर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को बीकानेर जिले के...
उन्नत टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भाजपा अपने वादों पर नहीं उतर पाई: शिवपाल सिंह यादव
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक से की मुलाकात
अब भोपाल होगा भिक्षावृत्ति मुक्त, गठित आठ दल करेंगे शहर का भ्रमण
मंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच किया मोटर युक्त बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान