राम कथा में शामिल होने के लिए वीवीआईपी के आने का क्रम जारी

हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम निवादा में चल रही राम कथा में वीवीआईपी के आने का क्रम जारी है। पूर्व राष्ट्रपति के बाद अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, हिमांचल के राज्यपाल के आने का प्रोटोकाल प्रशासन को प्राप्त हुआ है। प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डा. आशीष गौतम ने क्षेत्र के ग्राम निवादा में राम कथा का आयोजन कराया है। कथा का श्रवण परम पूज्य संत विजय कौशल महाराज करा रहे हैं। शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम कथा में हिस्सा लिया था। रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रोटोकाल सोमवार को राम कथा में शामिल होने के लिए प्रशासन को प्राप्त हुआ है। इसी तरह हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रकाश शुक्ला के आगमन का प्रोटोकाल प्रशासन के पास आया है। यह भी सोमवार को राम कथा श्रवण करेंगे। इसके अलावा समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा चोरों पर है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

 

Tags: Hamirpur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

करंट की चपेट में आने से हुई युवक की मौत करंट की चपेट में आने से हुई युवक की मौत
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में शनिवार रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान...
घर के बरामदे पर सोए पिता पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली,पुत्र की मौत
झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अनिल माधव दवे काे जयंती पर किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
आज गंजबासौदा में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आज भोपाल में एक देश एक विधान राष्ट्रीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल