जन्मदिन पर मंत्री जोशी ने की मंदिरों में पूजा, लिया वरिष्ठों का आशीर्वाद

  जन्मदिन पर मंत्री जोशी ने की मंदिरों में पूजा, लिया वरिष्ठों का आशीर्वाद

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर देहरादून के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। उन्होंने डाट काली मंदिर, दरबार साहिब, मानक सिद्ध मंदिर व कुर्मांचल भवन स्थित मां दुर्गा मंदिर और में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परिवार संग टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की हवन यज्ञ किया और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मयंक जोशी, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, सिकन्दर सिंह सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सोनीपत: भाजपा मीडिया प्रमुख बने डॉ. राममेहर राठी ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया सोनीपत: भाजपा मीडिया प्रमुख बने डॉ. राममेहर राठी ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया
सोनीपत। भाजपा जिला गोहाना की कार्यकारिणी में धनाना निवासी डॉ. राममेहरराठी को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के...
पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव
नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत में उमड़े श्रद्धालु
फतेहाबाद : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी गुरूग्राम से गिरफ्तार
अभाविप ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक, हाइकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा बच्चों का क्या है दोष
पिस्टल और तमंचे के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे