सांसद खेल स्पर्धा के तहत महिलाएं लगाएंगी दौड़

प्रथम विजेता को मिलेंगे इक्तीस हजार रुपये

सांसद खेल स्पर्धा के तहत महिलाएं लगाएंगी दौड़

मलिहाबाद, लखनऊ। क्षेत्र में पहली बार महिलाएं 15 फरवरी को साड़ी पहनकर दौड़ती हुई नजर आयेंगी। जिसकी तैयारियों में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के पुत्र जोर-शोर से जुटे हुए है।  विकास खण्ड सभागार में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के पुत्र एवं अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू ने कहा कि महिलाओं की दौड़ तो लोगों ने देखी है। लेकिन महिलाओं को साड़ी में पहनकर दौड़ते हुए पहली बार 15 फरवरी को देखा जायेगा।
 
उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा के तहत 5 किलोमीटर की क्वाटर दौड़ का आयोजन राजवाड़ा लान पर किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष आयु से ऊपर की महिलाएं प्रतिभाग कर साड़ी में दौडेंगी। प्रथम स्थान पाने वाली महिला को 31 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाली को 21 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 11 हजार रुपयों की धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही इसके बाद आने वाली 10 महिलाओं को 21 सौ, उसके बाद की 10 महिलाओं को 11 सौ व उसके बाद आने वाली 10 महिलाओं को 511 रुपयों की धनराशि दी जायेगी।
 
उन्होंने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी व 12 फरवरी को महमूदनगर खेल मैदान में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, टेनिस, आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने बताया कि खेलों में विजयी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिये सरकार लगातार तत्पर है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष (प्र) अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, सर्वेश रावत, श्यामलाल तूफानी, रामकुमार राही, सिराज अहमद, विमल यादव मौजूद रहे। 
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां