तीन हजार बच्चों ने देखा यूपी दर्शन पार्क

युवा पर्यटन क्लब के विद्यार्थियों को कराया गया भ्रमण

तीन हजार बच्चों ने देखा यूपी दर्शन पार्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से लखनऊ के लगभग 3000 विद्यार्थियों को यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया गया। यह सभी छात्र विभाग द्वारा बनाए गए युवा पर्यटन क्लब से जुड़े विद्यार्थी हैं। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यटन के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करना है।

लखनऊ में स्थित गोमती नगर में यूपी दर्शन पार्क है जहां कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिलती हैं यह कारण के यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से लखनऊ में बनाए गए सभी युवा पर्यटन क्लब के बच्चों को चार दिनों तक पार्क का भ्रमण कराया। चार दिवसीय भ्रमण का क्रम 8 में से शुरू हुआ होकर 11 मई को पूरा हुआ। प्रतिदिन 700 से 800 बच्चों ने पार्क को बहुत ही नजदीकियों से जाना और समझा। छात्रों का कहना है कि यह यह ऐसा पर्यटन स्थल है जहां भ्रमण करने के बाद हम लोगों को लगभग पूरे प्रदेश के पर्यटन स्थल की जानकारी हो गई। ऐसा लग रहा है कि हम लोगों ने पूरे प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर लिया है।
 
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय एवं गैर शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में युवा पर्यटन क्लब का गठन किया गया है। इन क्लबों से कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र - छात्राओं को जोड़ा गया है।  प्रत्येक क्लब में एक कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। पर्यटन क्लब के सदस्य कस्बों व शहरों की गौरवशाली आध्यात्मिक, पौराणिक, सांस्कृतिक, विरासत एवं पर्यटन स्थलों आदि के विषय में पर्यटकों को जानकारी प्रदान करने तथा पर्यटन सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में सूचनाएं आदि प्रदान करने के उद्देश्य में सहायक होंगे।  
 
युवा पर्यटन क्लब में शामिल होना पूर्णतया स्वैच्छिक आधार होता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह कि वे समृद्ध विविधिता और इसके सांस्कृतिक मूल्यों के सपंर्क में आने से राष्ट्र के प्रति अपनापन की भावना को आत्मसात कर सकेंगे। साथ ही पर्यटन  के प्रति जागरूक होने के बाद वे इस क्षेत्र में अपना करियर भी संवार सकते हैं।
 
क्योंकि यूपी में आने वाले दिनों पर्यटन में असीमित रोजगार की संभावनाएं हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं पहले से ही जुड़े रहेंगे, उन्हें अनुभव का विशेष लाभ मिलेगा। युवा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन कार्यालयों द्वारा युवा पर्यटन क्लबों के सदस्यों द्वारा फोटोग्राफी, सेल्फी प्रतियोगिता, हेरिटेज वाक, स्थानीय भ्रमण आदि कराए जाने के साथ-साथ विशेषकर पर्यटन स्थलों पर जाकर पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर निबंध लेखन, पोस्टर बनाना, अभिनय, नाट्य रूपांतरण, वाद-विवाद ,जागरूकता अभियान, परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की गतिविधियां की जाती हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि पर्यटन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। वह जितना घूमेंगे उतना सीखेंगे इसी उद्देश्य से सभी जिलों में पर्यटन क्लब का गठन किया गया है।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां