चित्रकूट मंदाकिनी नदी में डूबा छात्र, पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

चित्रकूट मंदाकिनी नदी में डूबा छात्र, पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

सतना। चित्रकूट में शुक्रवार शाम कानपुर से घूमने आएंं एक छात्र की मंदाकिनी नदी में डूब गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घंटे बाद देर रात छात्र के शव काे बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेज दिया है। जहां आज शनिवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा।

जानकारी अनुसार कानपुर निवास देवेश तिवारी (19) बी फार्मा का छात्र था। शुक्रवार काे अपने तीन दाेस्ताें के साथ चित्रकूट घूमने आया था। शाम साढ़े पांच बजे सभी दाेस्त आरोग्यधाम घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान देवेश गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास मौजूद लोग नदी में उतरे, लेकिन देवेश का पता नहीं चल सका। नयागांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर रात देवेश का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चित्रकूट पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेज दिया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी  गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब