अतिक्रमण मुक्ति के कार्यक्रम से समूचे जिले का वातावरण होगा प्रभावित: व्यास
सपा की मासिक बैठक संपन्न
On
देवरिया। सपा कार्यालय मे मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव एवं संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि आए दिन भाजपाजन देश के महापुरुषों को अपमानित कर समाज मे जातीय उन्माद फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम तीव्रता से चलाया जायेगा जिससे पीडीए समाज को एकजुट करने मे मदद मिले।
पीडीए के ताकत पर ही 2027 मे सरकार बनाने का सपना साकार होगा। यादव ने कहा की देवरिया जनपद मे जिस प्रकार अतिक्रमण मुक्ति का कार्यक्रम सरकार बना रही है इससे समूचे जिले का वातावरण प्रभावित होगा व सौहार्द बिगडने का खतरा बना हुआ है, बिना किसी वैधानिक तरीके के ऐसा फरमान जारी करना समझ से परे है।
श्री यादव ने कहा की देवरिया में 15 मार्च से कब्जा मुक्ति अभियान प्रारंभ की घोषणा करने से पूर्व जिलाधिकारी देवरिया को यह बताना होगा कि क्या इस अभियान के लिए सम्बन्धित तहसीलदार या स्वयं उनके द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत कोई बेदखली का आदेश पारित हुआ है। अगर हुआ है तो क्या सम्बन्धित पक्ष को नोटिस तामील कराई गई। अगर ऐसा नहीं है तो जिलाधिकारी का यह तुगलकी आदेश अवैध है, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है और वैमनस्य की भावना को इंगित करता है।
बताया की सपा सांसद एवं लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद धर्मेंद्र यादव का आगमन 12 बजे कपरवार घाट पर स्वागत होगा। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश सचिव रामाशीष माथुर व ग्राम प्रधान सहबाजपुर जीतने पर जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:51:54
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
टिप्पणियां