मन की बात प्रेरणादायी एवं मार्ग दर्शन करने वाला कार्यक्रम: सत्येन्द्र

मन की बात प्रेरणादायी एवं मार्ग दर्शन करने वाला कार्यक्रम: सत्येन्द्र

देवरिया। जनपद में भाजपा के आठवें राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 123वें एपिसोड मन की बात को सभी बूथों पर सुना गया। बैतालपुर मंडल के बूथ खोराराम, बूथ संख्या 161 पर मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना।
 
त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में गाँव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं देश के विकास और उपलब्धियों पर चर्चा की, नई तकनीकी, अंतरिक्ष, योग पर सारगर्भित चर्चा हम सभी के लिए प्रेरणादायी एवं मार्ग दर्शन करने वाला है। प्रत्येक एपिसोड में हम सभी को कुछ नया देखने एवं सीखने को मिलता है। मन की बात सुनने के पश्चात कार्यकर्ता गण ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में वृक्षारोपण भी किया।
 
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मुकुल मणि त्रिपाठी, गिरजेश मणि त्रिपाठी, शक्ति केन्द्र संयोजक अनिरुद्ध कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष कतवारू चौहान, अवधेश मणि त्रिपाठी लाल बाबू,केदार मणि त्रिपाठी, प्रेमनाथ मणि, पवन पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्र, मोहित मणि, शशांक मणि, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: तिलक वर्मा से उम्मीदें कायम, चहल रहे विकेट विहीन
डाक सेवा सुविधा या व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज का ऐसा अभिन्न हिस्सा है: मुख्यमंत्री डाॅ यादव
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर  चार्टर्ड अकाउंटेंट्स काे दी शुभकामनाएं
लोक निर्माण विभाग का वृहद वृक्षारोपण अभियान आज, एक दिन में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
महाकुम्भ क्षेत्र में कचरा हटाने की जनहित याचिका निस्तारित