पिछड़ों, दलितों को एकजुट कर कांशीराम ने दिलाया उनका हक

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कांशीराम

पिछड़ों, दलितों को एकजुट कर कांशीराम ने दिलाया उनका हक

बस्ती - कांशीराम की 91 वीं जयंती पर कांग्रेस के लोगों ने उन्हे याद किया। पार्टी दफ्तर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कांशीराम ने उत्तर भारत में पहली बार दलितों को शून्य से सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। दलित समाज को एकजुट करके राजनीतिक गठजोड़ तैयार करने वाले कांशीराम ने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति शुरू की थी।
1958 में कांशीराम पुणे में डीआरडीओ में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। उनके प्रयासों का ही परिणाम था कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाया। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कांशीराम समाज के शोषित, वंचित और पीड़ितों की आवाज थे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोकरंजन वर्मा ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के सूत्रधार कांशीराम ने पिछड़ों, दलितों को एकजुट कर उन्हे उनका राजनीतिक हक दिलाया।
कांशीराम नेता कम समाज सुधारक ज्यादा थे। गोष्ठी को सुरेन्द्र मिश्रा, डीएन शास्त्री, भूमिधर गुप्ता, संनील कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया और कांशीराम को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव गंगा प्रसाद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी यादव, आशुतोष पाण्डेय एडवोकेट, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, शेर मोहम्मद, गुड्डू सोनकर, रामबाबू, डा. मारूफ अली, अलीम अख्तर, अशोक श्रीवास्तव, इजहार अहमद, सर्वेश शुक्ला, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब