हाउस टैक्स समय से जमा न करने पर देना होगा ब्याज
लखनऊ। नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय रविवार को खुले रहेंगे। टैक्स निर्धारण के लिए सभी जोनल कार्यालय में कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान लोग अपने टैक्स संबंधी समस्याओं का निपटारा करा सकेंगे और हाउस टैक्स का भुगतान भी कर सकेंगे।
चीफ टैक्सेशन ऑफिसर अशोक सिंह ने बताया कि सभी जोन में हाउस टैक्स से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों में लोग अपनी संपत्ति कर से संबंधित शिकायतों का निपटारा करवा सकते हैं। बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।
नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो नागरिक समय पर हाउस टैक्स का भुगतान करते हैं, उन्हें विभिन्न प्रकार की छूट और लाभ दिए जाएंगे। नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि समय पर टैक्स न भरने वाले संपत्ति धारकों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर उनपर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज भी लगाया जाएगा।
टिप्पणियां