बिजली पोल में करंट उतरा चार गायों की मौत
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में बारिश के दौरान जलभराव होने से बिजली पोल में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से चार पालतू गाय की मौके पर मौत हो गई। घटना रविवार शाम को नगर निगम जोन-7 के शंकरपुरवा प्रथम केशव विहार में हुई। तो नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर गायों के शवों को कब्जे में लिया। हालांकि इस भयभीत दुर्घटना से क्षेत्रीय लोग काफी भयभीत है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई दुर्घटना नहीं है,बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। बताया जा रहा है कि पोल पर इससे पहले भी करंट उतर चुका है। बिजली कर्मचारियों को इस खतरनाक स्थिति की जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद विभाग ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 10:46:05
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में सपाट स्तर...
टिप्पणियां