आरबीआई में मिले नकली नोट, एफआईआर दर्ज

आरबीआई में मिले नकली नोट, एफआईआर दर्ज

लखनऊ। गोमती नगर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक की लखनऊ इकाई के अधिकारी ने 20 की संख्या में नकली नोट मिलने पर महानगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। भारतीय रिजर्व बैंक में नकली नोट मिलने के बाद से अधिकारियों ने सतर्कता और सख्ती बढ़ा दी है। महानगर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मिली तहरीर पर नकली नोट से संबंधित एफआईआर दर्ज की गयी है। भारतीय रिजर्व बैंक की लखनऊ इकाई से जुड़ी एजेसिंयों में जहां से नकली नोट आने की सम्भावना है, उनसे पूछताछ की जायेगी। नकली नाेट कितने के हैं अभी इसकी जानकारी की जा रही है थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में महानगर थाना ही भारतीय रिजर्व बैंक का जोनल थाना घोषित है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की समस्त एफआईआर यहीं पर दर्ज की जाती है। इससे पूर्व भी नकली नोट मिलने पर महानगर थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिन पर कार्रवाई भी हुई हैं।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 02.05.2024 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता* के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाईन सन्तकबीरनगर में...
यमुनानगर को मिलकर बनाना होगा विकसित जिला: नवीन जिंदल
जाति जनगणना जननायक राहुल गांधी के संघर्षो की जीत- प्रवीण चन्द्र
पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने वालों को मिले कठोर सजा : अभिषेक
ब्लॉक स्तर पर गठित होगी माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई-संजय द्विवेदी
नगर निगम ने संजय कॉम्प्लेक्स के नाले और नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया
डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।