घरों में पहुंच रहा गंदा पीने वाला पानी, प्रदर्शन

घरों में पहुंच रहा गंदा पीने वाला पानी, प्रदर्शन

लखनऊ। नगर निगम के जोन आठ के कुछ इलाकों में घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने रजनीखंड में जमकर हंगामा किया। जोन अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। दो घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ आशियाना थाना क्षेत्र स्थित रजनीखंड में शनिवार को स्थानीय निवासियों ने नगर निगम जोन-8 के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। कॉलोनीवासियों ने दूषित जलापूर्ति और साफ-सफाई की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
प्रदर्शन के दौरान मौके पर कोई भी निगम अधिकारी नहीं पहुंचा। लोग बोतलों में गंदा पानी लेकर कॉलोनी में प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि घरों में पीने का पानी इतना गंदा आ रहा है कि इसे जानवर भी न पीएं। ऐसे पानी को नगर निगम लोगों को पिला रहा है। बार-बार कहने के बावजूद सीवर लाइन नहीं सही कराई जा रही है। इससे नाराज होकर स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को फोन कर समस्या से अवगत कराया।
 
नगर आयुक्त ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने धरना समाप्त कर दिया और वे अपने घरों को लौट गए। प्रदर्शन में अनुज शुक्ला, चुनमुन शुक्ला, दीपक अग्रवाल, नीतू गुप्ता, राजकुमार, शिमला मिश्रा, रिंकी पटेल, विजय लक्ष्मी सिंह, मंजु कश्यप, सुनीता शुक्ला, महेंद्र गौतम, आशीष द्विवेदी, अंकुर आनंद सहित कई लोग शामिल रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बेकबागान के बहुमंजिली इमारत में भयावह आग बेकबागान के बहुमंजिली इमारत में भयावह आग
कोलकाता। शनिवार दोपहर को बेकबागान क्षेत्र में स्थित आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड स्थित एक बहुमंजिली इमारत में भीषण आग...
प्रत्येक मण्डल में हों आयुष महाविद्यालय: योगी
डंफर ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
विदेश मंत्री के बयान पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
घर से उठा कर ले गए युवक को मारा चाकू, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
भारत-पाक संघर्ष: सैन्य पराक्रम की गूंज के बीच इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की गिरती साख : सिकंदर यादव 
यूपी बोर्ड के ग्रीवांस सेल में 26 तक समस्याओं की करें शिकायत