डिप्टी सीएम ने लखनऊ मेट्रो सेकेंड फेज की जानकारी मांगी
लखनऊ। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने स्टॉल गया। प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के 'सेवा, सुरक्षा व सुशासन' की नीति के आठ वर्ष पुरे होने पर किया जा रहा है। उद्घाटन मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।
यूपी मेट्रो ने लखनऊ, कानपुर एवं आगरा में चल रहे कामों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अफसरों ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। जहां से जल्द ही पास होने की उम्मीद है।
हालांकि उससे पहले जहां स्टेशन बनने है। उस जगह पर मिटटी की जांच शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने प्रदर्शनी में लोगों को लखनऊ मेट्रो के साल भर के सफर की जानकारी दी। साथ ही मेट्रो की योजनाओं के बारे में भी बताया।
टिप्पणियां