यू .पी.जोड़ो यात्रा में अलीगढ़ से शामिल हुए कांग्रेसी नेता

यू .पी.जोड़ो यात्रा में अलीगढ़ से शामिल हुए कांग्रेसी नेता

अलीगढ़/मुरादाबाद। भारत जोड़ो यात्रा की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश कांग्रेस 'UP जोड़ो यात्रा' कर रही है। 20 दिसम्बर को सहारनपुर से शुरू हुई यह यात्रा 11 जनपदों से होती हुई लखनऊ जाकर सम्पन्न होगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत जोड़ो के विचार को जन-जन तक पहुंचाते हुए प्रेम, शांति, समता व एकता के नवसूत्र में समाज को पिरोने और विभाजनकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का है।

 

IMG-20231227-WA0049

आज देश-प्रदेश की स्थिति किसी से नहीं छुपी। पिछड़ा-दलित हो या अल्पसंख्यक, मजदूर हो या किसान, महिना हो या आदिवासी कोई ऐसा वर्ग नहीं जो सत्ताई षडयंत्र के तले उत्पीड़न का शिकार न हो रहा हो। सत्ता के मद में मगरूर सत्ताधीश रोज संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे है। और अपनी मंशा में सफल होने के लिए 'तोड़ो तोड़ने
की नीति का अनुगमन कर रहा है।यह यात्रा उसी 'तोड़ो तोड़ने' की कुनीति का प्रतिकार करते हुए 'जोड़ो जोड़ने' की नियत से प्यार का पैगाम लेकर चल रही है।
स्नेह और सद्भाव से समाज को प्रेम के एकसूत्र में जोड़ने के लिए इस यात्रा की कुछ मांगें भी हैं। जो निम्न हैं...
•गन्ना किसानों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
•किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ़ किया जाए।
.किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए।
• बंद चीनी मिलों और कताई मिलों को तत्काल प्रभाव से खोला जाए।
• कमजोर परिवार की महिला मुखिया को न्यूनतम आय योजना के तहत 6 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
• जातिगत जनगणना कराई जाए।
• खाली पड़े सरकारी पदों पर तत्काल भर्तियां की जाएं।
• अग्निवीर योजना वापस ली जाए।
• पुरानी पेंशन योजना दुबारा शुरू की जाए।
• निजी हाथों को बेचे गए सरकारी उपक्रमों को दुबारा देश के हवाले किया जाए।
सर्वसमाज को समता और एकता के एकसूत्र में पिरोने के लिए शासन को अपनी 'तोड़ो तोड़ने' की कुनीति छोड़कर हमारी यह मांगें माननी ही होंगी।
यदि यह विभाजकारी सरकार हमारी इन मांगों को नहीं मानेगी। तो कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, जननायक श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में संघर्षरत कांग्रेस पार्टी अपने INDIA गठबंधन के साथ मिलकर इस तानाशाह सरकार को अपदस्थ करेगी और इन सभी जरूरतों को पूरा कर 'जुड़ने जोड़ने' की गुहिग को पूरा करेगी।
तानाशाही का अंधेरा कितना ही घना क्यों ना हो। लोकतंत्र के सूर्य का प्रकाश उसे समाप्त करेगा ही करेगा। हम UP जोड़ रहे हैं। भारत जोड़ रहे हैं। क्योंकि, हमारा संकल्प है कि... उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व उत्तर प्रदेश यात्री सागर सिंह तोमर प्रदेश कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट