कर्नल ‘आदित्य’ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली

कर्नल ‘आदित्य’ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली

लखनऊ। वरिष्ठ कवि व साहित्यकार कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ की झोली में एक और उपलब्धि आई है। भारत सरकार से अनुमत प्रतिष्ठित संस्था सैल्यूट एचीवर्स आनारेबल ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल ‘आदित्य’ को यह उपाधि हिंदी साहित्य में उनके अथक परिश्रम और हिंदी के विकास के लिए किए गए प्रयासों के एवज में प्रदान की गई है। कर्नल मिश्रा के सात काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह, 12 से अधिक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

इसके अलावा दैनिक समाचार पत्रों, साप्ताहिक व मासिक पत्रिकाओं में उनके लेख व कविताएँ प्रकाशित होते रहते हैं। 77 वर्ष की आयु में इतनी बड़ी उपाधि मिलने से कर्नल मिश्रा स्वयं प्रफुल्लित हैं। उनके परिवार, रिश्तेदारों, सगे संबंधियों, मित्रों तथा सेना के पूर्व अधिकारियों व सैनिकों को उनके इस सम्मान पर गर्व महसूस हो रहा है और लगातार बधाइयों के संदेश व फ़ोन कॉल आ रहे हैं। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब