चंदन व शरीफा का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत 

 बसन्तकंज योजना में लगाए गये 10 हजार पौधे

चंदन व शरीफा का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत 

  • मण्डलायुक्त के नेतृत्व में एलडीए की टीम ने वृह्द स्तर पर चलाया पौधरोपण अभियान
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ही मानव जीवन को सुखद बनाया जा सकता है। इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हर मानव की होनी चाहिए, क्योंकि इसी पर हमारा जीवन निर्भर है। यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरदोई रोड स्थित बसंतकुंज योजना में वृह्द स्तर पर चलाए गये पौधरोपण अभियान के दौरान मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कही।
 
उन्होंने कहा कि मनुष्य का पर्यावरण से बेहतर कोई दोस्त नहीं हो सकता। क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार बनता है। पर्यावरण के सुरक्षित होने से ही मानव जीवन में खुशहाली आ सकती है। एलडीए के सहयोग से राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास सेक्टर-जे में विकसित की गयी ग्रीन बेल्ट में एक साथ 10 हजार पौधे लगाये गए। कमिश्नर ने चंदन व शरीफा का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। वहीं एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भी चंदन का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट में एक साथ 10 हजार पौधे लगाये गये हैं।
 
इसमें आवंला, नीम, पीपल, आम, पिलखन, चंदन, रूद्राक्ष, बेला, चमेली, रात रानी, गंधराज, खजूर, कदम, बॉटल ब्रश, सफेद चांदनी, सीता अशोक, कटहल, जामुन व गुलमोहर आदि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। पेड़-पौधों की सुरक्षा के दृष्टिगत पहले से ही ग्रीन बेल्ट की बाउन्ड्रीवॉल बनवा दी गयी है। साथ ही सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए निर्धारित स्थानों पर बोरिंग कराने के साथ ही पूरे क्षेत्र में पाइप लाइन बिछायी गयी है।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट