महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रुख के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

राहुल गांधी का फूंका पुतला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपुर)।  महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में मंगलवार को उतरौला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

विधायक बोले-महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता: विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। केंद्र सरकार महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के चलते बिल में बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि बिल पारित होने से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ेगी।

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार ये खबर भी पढ़े : औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

नेताओं ने जताया समर्थन: नगर पालिका परिषद उतरौला के चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और बिल इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि आधी आबादी को हक दिलाने के लिए यह बिल जरूरी है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति विकास में बाधा है। महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों का विरोध है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। इस मौके पर अनूप चन्द गुप्ता, संदीप कुमार वर्मा, देवानंद गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, गन्ना चेयरमैन तोताराम वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता समेत सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल शीघ्र पारित करने की मांग की और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़