भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान में खड़ी हैः सदर विधायक
By Harshit
On
झाँसी। भाजपा कार्यालय झांसी महानगर में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की खुशी में महिला मोर्चा द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चित्रा सिंह के नेतृत्व में एमएलसी रमा निरंजन के मुख्य अतिथि में सदर विधायक रवि शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विधायक रवि शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी सदा महिलाओं के सम्मान में खड़ी है इसीलिए इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से आई है महिलाएं सुरक्षित है। महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम हो या उनके आरक्षण की बात कही हो वह भारतीय जनता पार्टी ही है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमारी, गिरिजा तिवारी, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे, सुशीला दुबे ,प्रीति, करण, कंचन जायसवाल, मंजू सक्सेना, निशि पांडे ,शशि रैकवार, भारती चौबे, कल्पना सेंगर, कुसुम कुशवाहा, रजनी गुप्ता, मीनू राजावत, कविता शर्मा, ओजस्वी शर्मा, सीमा चौबे, राजेश्वरी, यशोदा कुशवाहा, राजकुमारी रजक, सीमा पुरोहित, गायत्री, नागेंद्र पाल, कमलेश परिहार आदि मौजूद रहे आभार नीता अवस्थी ने व्यक्त किया।
Tags: Jhansi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
08 Jul 2025 15:03:39
पलामू। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निमसी टोला में मंगलवार को पति ने पत्नी को शौच के बहाने घर...
टिप्पणियां