संभल में मजदूरों के साथ विवादित शाही जामा मस्जिद पहुंची एएसआई की टीम

संभल में मजदूरों के साथ विवादित शाही जामा मस्जिद पहुंची एएसआई की टीम

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में विवादित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार दोपहर को मजदूरों के साथ पहुंची। सबसे पहले मस्जिद की लंबाई-चौड़ाई की नपाई की गयी। इसके बाद रंगाई-पुताई का कार्य रविवार से शुरू होने की उम्मीद है।

मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर सात दिन के अंदर मस्जिद की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा करना है। शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे एएसआई के दो अधिकारी मजदूरों के साथ निरीक्षण के लिए मस्जिद पहुंचे। फिलहाल मस्जिद की लंबाई-चौड़ाई की नपाई की गयी है। एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि उनके वरिष्ठ अधिकारी भी आ रहे हैं। जैसे ही वे पहुंचेंगे, पुताई का काम भी शुरू हो जाएगा।

जफर अली एडवोकेट ने यह भी स्पष्ट किया कि रंगाई-पुताई में मस्जिद का स्वरूप परिवर्तित नहीं होगा। मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए पहले की तरह हरे, सुनहरे और सफेद रंग का प्रयोग किया जाएगा। इसकी जानकारी एएसआई के अधिकारियों को भी दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने 12 मार्च को सुनवाई के दौरान मस्जिद के बाहरी दीवारों की रंगाई-पुताई का आदेश दिया था। संभल शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद के बीच आए कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम पहुंची है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब