धर्म परिवर्तन के मामले में 4 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत स्थित सदर गंज पश्चिमी मोहल्ले में रविवार देर शाम विनोद शिल्पकार के मकान में धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकतार्ओं की शिकायत पर छापा मार कर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है।
 
इस मामले में सोमवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार मड़ियाहूं संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बजरंग दल के प्रखंड संयोजक ने पुलिस से शिकायत किया कि नगर के सदर गंज पश्चिमी मोहल्ले में विनोद शिल्पकार के मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर धर्म परिवर्तन करा रहे चुनार थाना क्षेत्र के नुआंव (छिलेहिया) निवासी संदीप सिंह पुत्र वकील सिंह सहित 08 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से ईसाई धर्म की पुस्तकें, दवाइयां, क्रॉस चिन्ह बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन कर रहे लोग गरीब बस्तियों में लोगों की बीमारी ठीक करने व चमत्कार का झांसा देकर ईसाई धर्म परिवर्तन करा रहे थे। पुलिस चार महिलाओं सहित 08 लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब दलित परिवारों को बहला फुसलाकर, उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस अवसर पर बजरंग दल के टीपू सेठ, सिद्धार्थ मौर्य, मनीष मिश्रा, रोहन चौरसिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

चेन्नई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को...
खेल 
जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

जयपुर। राजधानी के भट्टाबस्ती थाना इलाके में टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और गेम में मुनाफे का झांसा देकर साइबर...
राजस्थान 
टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

उत्तर प्रदेश

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

मोहनलालगंज,लखनऊ। रायबरेली जनपद‌ के बछरावां निवासी सत्यदेव सिंह अपनी बहन गीता के साथ सोमवार की दोपहर 1:30बजे के करीब अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार की देर रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता