डंपर की टक्कर से ऑटाे सवार चार लोगों की मौत, आठ घायल

 डंपर की टक्कर से ऑटाे सवार चार लोगों की मौत, आठ घायल

रायबरेली। जिले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से टक्कर हाे गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हाे गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि जांच में पता चला है कि एक डंपर रायबरेली से लालगंज जा रहा था। वहीं, सवारियों से भरा ऑटो लालगंज से रायबरेली की तरफ आ रही थी। गंगापुर बरस गांव के पास दोनों वाहनाें में टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो सवार चार लोगों की मौत और आठ लोगों की हालत गंभीर हैं। ऑटो में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भारतीय न्याय व्यवस्था की चुनौतियों पर सीजेआई ने जताई चिंता भारतीय न्याय व्यवस्था की चुनौतियों पर सीजेआई ने जताई चिंता
हैदराबाद। देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने भारतीय न्याय व्यवस्था की चुनौतियों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा...
फ्यूल स्विच बंद होने से हुआ एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता को किया गया गिरफ्तार
थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
श्रावण मास /काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश