735 चिकित्सकों की सेवा अवधि बढ़ाई

   735 चिकित्सकों की सेवा अवधि बढ़ाई

राजस्थान:  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक अस्थायी आधार (यूटीबी) पर कार्यरत 735 चिकित्सकों की सेवा अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी है। जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिन 357 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा अवधि 31 दिसम्बर 2023 को समाप्त हो रही थी, उनकी सेवा अवधि में छह माह की वृद्धि की गई है।

उनके अनुसार इसी प्रकार जिन 378 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा अवधि 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही है, उनकी सेवा अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है। सरकारी बयान के अनुसार उक्त नियुक्ति 30 जून 2024 तक अथवा नियमित भर्ती से कार्मिक उपलब्ध होने तक में से जो भी पहले हो उस समय तक मान्य होगी।

इसके अनुसार यह कदम राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा एवंकोविड-19 के नए वैरिएंट के मामले पाए जाने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम
हर सनातनी एकजूट हो कर, राष्ट्र निर्माण में लगे - नीरज डोनेरिया 
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां - नितेश शर्मा
संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक प्रणाली पर भाजपा के चक्रव्यूह को नाकाम करेगी कांग्रेस- मोना
डीएम की अध्यक्षता में थाना अलापुर में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्धारा विदाई समारोह का आयोजन
पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
एक्टिंग वर्कशॉप ड्रामा बड्स का समापन, बच्चों ने सीखे अभिनय के गुर