महापर्व को सफल बनाने के लिए दीया कुमारी ने जनता और कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। दीया कुमारी ने लोकतंत्र के महापर्व में समस्त प्रदेश वासियों का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया। दीया कुमारी ने कहा कि जनता ने प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और राजस्थान की प्रगति के लिए मतदान करके अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही लोकतंत्र और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनता का हार्दिक आभार।

दीया कुमारी ने आगे कहा कि जिस ऊर्जा, उत्साह और विश्वास के साथ यह उत्सव मनाया गया, इससे यह सुनिश्चित होता है कि एक नए और बेहतर राजस्थान की नींव रखने वाली है। विद्याधर नगर सीट पर वर्ष 2018 के चुनाव के मुकाबले इस वर्ष में मतदान में बढ़ोतरी पर दीया कुमारी ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना की। कहा मुझे बहुत प्रसन्नता है कि क्षेत्र की जनता ने इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान किया। गौरतलब है कि विद्याधर नगर सीट पर वर्ष 2018 में 70.29 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं वर्ष 2023 में 72.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी