20- 20 पौधे लगाने का संकल्प लें भाजपा कार्यकर्ता : दिलावर

20- 20 पौधे लगाने का संकल्प लें भाजपा कार्यकर्ता : दिलावर

धौलपुर। ज़िला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ भारत माता,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यकर्ताओं से परिचर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कानून का पालन नहीं करने वाले अधिकारी बखसे नहीं जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता भी नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने अमृत पर्यावरण महोत्सव में सभी कार्यकर्ताओं को 20-20 पौधे लगाकर पेड़ बनाने तक का संकल्प भी दिलाया। भाजपा ज़िला अध्यक्ष पाराशर ने कहा कि पौधे धरती माता का श्रृंगार हैं। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए धरती रहने लायक रहे तो, तापमान को कम करने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। अमृत पर्यावरण महोत्सव परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, पूर्व विधायक मनोरमा सिंह, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंधाना, भाजपा प्रत्याशी धौलपुर डॉ.शिवचरन कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, ज़िला मंत्री विजय त्यागी एवं हरेंद्र सिंह राव तथा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट