भाजपा ने जताया मतदान के लिए प्रदेश की जनता का आभार

भाजपा ने जताया मतदान के लिए प्रदेश की जनता का आभार

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है। राजस्थान की जनता ने शनिवार को लोकतंत्र उत्सव में बढ़़-चढ कर मतदान किया। प्रदेश की जनता का मतदान के प्रति इतना रुझान उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उत्साह के साथ मतदान किया है। पिछले पांच साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान प्रदेश की जनता ने बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडन और महंगाई का दंश झेला हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता ने अब बदलाव के मन से मतदान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा कि राजस्थान में संपन्न हुए लोकतंत्र के महायज्ञ में प्रदेश की जनता ने अपने अमूल्य वोट की आहुति प्रदान की। ऐसे में भाजपा प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करती है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है और आज मालिक ने सेवक चुनने का अपना निर्णय दे दिया है। ऐसे में निश्चित ही राजस्थान कुराज के अंधेरे से बाहर निकल सुराज का नया सवेरा देखेगा।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि लोकतंत्र के अनुष्ठान में जिस प्रकार आमजन ने आगे आकर कांग्रेस के कुशासन का अंत करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता का कोटि कोटि आभार। उन्होंने कहा कि अब हाल ही 12 नवम्बर को राज्य के लोगों ने दीपावली का त्योहार मनाया है और आगामी 3 दिसम्बर को राज्य में जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर दीपावली मनाएगी।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भूभाग की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बडा राज्य है और यहां आमजन ने जिस प्रकार शांतिपूर्ण मतदान कर कांग्रेस सरकार के कुराज पर विराम लगाने की पहल की है। यह इस कांग्रेस सरकार के कुकर्माे की परिणाम था कि राज्य की जनता इस कांग्रेस को शासन से बाहर फैंकने के लिए घरों से बाहर निकल आई और मतदान केन्द्रों पर लंबी लाइनों के बावजूद अपने मतदान के उत्साह को कम नहीं होने दिया। उन्होंने आमजन को इस लोकतंत्र की स्थापना के लिए की गई इस तपस्या के लिए साधुवाद दिया।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में हुआ मतदान निश्चित तौर पर कांग्रेस सरकार के ताबूत की अंतिम कील साबित होगा और प्रदेश की जनता को इस किसान, महिला विरोधी और युवा विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर से करने का अंतिम वज्र प्रहार होगा। उन्होंने राज्य के बडे़ भूभाग में दूर जाकर घंटों मतदान की लाइन में खडे़ रहकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में आहुति देने के लिए राज्य के प्रत्येक मतदाता का आभार व्यक्त किया।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उन्नत टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन उन्नत टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उन्नत टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन50 हस्तशिल्पियों को उन्नत टूलकिट वितरित   सिद्धार्थ नगर आज के यांत्रिक युग में...
भाजपा अपने वादों पर नहीं उतर पाई: शिवपाल सिंह यादव
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक से की मुलाकात
अब भोपाल होगा भिक्षावृत्ति मुक्त, गठित आठ दल करेंगे शहर का भ्रमण
मंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच किया मोटर युक्त बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक