मराठा आरक्षण नहीं मिलेगा: राज ठाकरे

मराठा आरक्षण नहीं मिलेगा: राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को दो टूक शब्दों में कहा कि मराठा आरक्षण किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा, लेकिन मराठा नेता मनोज जारांगे के पीछे कोई न कोई है, जो राज्य में माहौल बिगाडऩे का काम कर रहा है। ठाकरे ने कहा कि मनोज जारांगे के पीछे कौन है, इसका पर्दाफाश तो होगा ही मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ठाणे में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वक्त मराठा आरक्षण का मुद्दा काफी गर्म है। मनोज जारांगे पाटिल ने सरकार को 24 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया है और वह फिलहाल महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि ऐसा कोई आरक्षण नहीं मिलेगा।' जारांगे के पीछे कौन है? यह जल्द ही साफ हो जाएगा। राज ठाकरे ने यह भी कहा, ''क्या इसके पीछे जारांगे पाटिल (मनोज जारांगे पाटिल) हैं या उनके पीछे कौन है? जिससे सांप्रदायिकता के जरिए महाराष्ट्र को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। यह चुनाव के मद्देनजर हो रहा है और यह उतना सीधा नहीं है ऐसा लगता है। यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि इसके पीछे कौन है।

राज ठाकरे ने कहा कि जब मनोज जारांगे जालना में अनशन कर रहे थे। उस समय मैं उनसे मिला था और उनसे कहा था कि आप गलत ट्रैक पर हैं। यही बात मैं आज भी कह रहा हूं। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय जो कुछ हो रहा है, वह ठीक नहीं है। अगर इस संबंध में सभी लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो राज्य में अस्थिरता फैलने में देर नहीं लगेगी।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मथुरा में 50 करोड़ की लागत से बनेगा नेचर वॉक पाथ-वे मथुरा में 50 करोड़ की लागत से बनेगा नेचर वॉक पाथ-वे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन 2030 के तहत मथुरा शहर में एक अनूठा नेचर वॉक...
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जनसुनवाई रजिस्टर के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
योगी सरकार की सेफ सिटी योजना बनी महिलाओं व बच्चों की ढाल
डीएम की अध्यक्षता में जिला ओटीडी सेल (वन ट्रिलियन डॉलर) की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
पीडीए राजनीतिक नहीं भावनात्मक गठबंधन : अखिलेश
चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, चोरी की साइकिल व सामान बरामद