नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर

 नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध हिस्सा

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर

नागपुर। नागपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपित फहीम खान के मकान पर सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नागपुर नगर निगम के अधिकारियों ने फहीम के मकान के अवैध हिस्से के ध्वस्त कर दिया है।अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता फहीम खान 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपित है। जांच में पता चला कि फहीम खान ने नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है।

नगर निगम के अनुसार फहीम खान के मकान का एक बड़ा हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया था। नागपुर मनपा ने रविवार को उसके घर पर अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था तथा अवैध निर्माण हटाने के लिए उसे 24 घंटे की समय सीमा दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका पूरा परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया है।

पुलिस की रिपोर्ट में फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि फहीम खान ने हिंसा वाले दिन इलाके में भीड़ इकट्ठा की थी और भीड़ को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया। इसके बाद पुलिस ने फहीम खान को भीड़ इकट्ठा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब नगर निगम ने फहीम खान के मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी  गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब