नक्सली आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

नक्सली आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम/रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए।चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बुधवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बालीबा के पास जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से आईईडी प्लांट किया था। इसके अलावा, नक्सलियों ने रास्ते में गड्ढा कर लोहे का तीर (स्पाइक होल) भी लगाए थे, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 197 बटालियन के एसी जीजे साई, एचसी/आरओ वीटी राव और सीटी/जीडी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए।

घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची लाकर राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों से झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता और आईजी अखिलेश झा ने राज अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, नोछु, अनल, असीम मडल, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हासदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं।इन नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन का संयुक्त अभियान जारी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब