गुरुग्राम: तेज रफ्तार ट्रक व कार की टक्कर में पटवारी समेत तीन की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। पचगांव-जमालपुर रोड पर मोकलवास गांव के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी उदयवीर ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गांव पोखरपुर निवासी कुलदीप, नवल सिंह और समय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक कुलदीप एचएसआईआई डीसी में पटवारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे।

शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

समय सिंह खेती-बाड़ी का काम करते थे। तीनों बुधवार दोपहर किसी काम से जमालपुर गए थे। देर शाम वे ब्रेजा कार से अपने गांव पोखरपुर लौट रहे थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

कार कुलदीप चला रहे थे। जब उनकी कार मोकलवास गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे तीनों लोग अंदर फंस गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

करोड़ों की ठगी का खुलासा: हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट की महिला सदस्य गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : करोड़ों की ठगी का खुलासा: हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट की महिला सदस्य गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ी पहल, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ी पहल, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

भागलपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित संतनगर रजंदीपुर गांव में बीती रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
बिहार 
भागलपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप