फर्जी कॉल से खाली हुआ खाता, साइबर ठगों ने शिक्षक को लगाया एक लाख का चूना
जींद। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में एक अध्यापक तथा कुक को सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्य उपनगर नरवाना निवासी सोनू मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संस्था के स्कूल में अध्यापक के पद का कार्यरत है। उसका क्रेडिट कार्ड बैंक खाते व मोबाइल से जुड़ा हुआ है। गत 30 मई को उसके फोन पर कॉल आई।
जिसने कहा कि वह पीएनबी बैंक से बोल रहा है। उसने क्रेडिट कार्ड बनाने के बारे में कहा और व्हाट्सअप पर लिंक भेज दिया। जिस पर उसने लिंक को ओपन तो किया लेकिन उसे साथ डिलीट कर दिया।
उसने लिंक को शेयर भी नही किया और न ही कोई ओटीपी भी नही आया। जिसके बाद उसके दोनों क्रेडिट कार्डों से राशि कटनी शुरू हो गई। जिसके मैसेज भी फोन पर आने शुरू हो गए। जब तक बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क साधता तो उसके खाते से एक लाख 508 रुपये गायब हो चुके थे।
मंगलवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने सोनू मित्तल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी तरफ हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार में कुक की नौकरी करता है। गत 25 मई को मार्केट में पेमेंट करने चाही तो पेमेंट फेल का मैसेज आया।
ये खबर भी पढ़े : पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदानजबकि उसके खाते में 11 हजार रुपये की राशि थी। जब उसने अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को जांचा तो पता चला कि उसके खाते 13 हजार 900 तथा 22 हजार 500 रुपये जमा हुए। फिर उसके खाते से 48 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।
जिसके बाद उसका बैंक खाता बंद हो गया। फिर उसके पास फोन आया कि साढ़े 22 हजार रुपये गलती से आ गए हैं। फिर उसने एक नंबर देकर कॉल करने को कहा। 13 हजार 900 रुपये ट्रांजेक्शन होने पर भी उसके पास मैसज आया।
आरोपित ने उसकी यूपीआई आईडी को हैक उसके खाते से 11 हजार 600 रुपये का लेनदेन किया है। साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
