पोंगल के दिन से होती है तमिल नववर्ष की शुरुआत, इतने दिनों का है ये त्योहार…

  पोंगल के दिन से होती है तमिल नववर्ष की शुरुआत, इतने दिनों का है ये त्योहार…

नई दिल्ली। उत्तर भारतीय राज्यों में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की घटना को मकर संक्रांति और लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है, तो वहीं दक्षिण भारत में सूर्य के उत्तरायण होने पर पोंगल का उत्सव मनाया जाता है। मकर संक्रांति और लोहड़ी की तरह पोंगल का पर्व भी फसल काटने के बाद भगवान के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

पहला दिन
तमिल पंचांग के अनुसार, पोंगल के पर्व की शुरुआत 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन से हो रही है। पोंगल का पहला दिन भोगी पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन इंद्र देव की पूजा की जाती है। इसके द्वारा इंद्र देव के प्रति आभार प्रकट किया जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण दिन
चार दिनों के उत्सव में दूसरे दिन यानी थाई पोंगल सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देवता को पूजा जाता है। इस दिन पर सूर्य देव के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए उन्हें खीर का भोग लगाया जाता है।

इस दिन होती है पशुओं के पूजा
थाई पोंगल के अगले दिन यानी तीसरे दिन को माट्टु पोंगल के नाम से जाना जाता है। माट्टु पोंगल के दिन कृषि में अहम भूमिका निभाने वाले पशुओं जैसे गाय, बैल आदि की पूजा का विधान है। इस दौरान इन पशुओं को सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन बैलों की दौड़ भी कराई जाती है, जिसे जलीकट्टू के नाम से भी जाना जाता है।

पोंगल का आखिरी दिन
पोंगल के अंतिम दिन को कन्या पोंगल कहा जाता है। इस दिन को तिरुवल्लूर के नाम से भी जाना जाता है। कन्या पोंगल को पारिवारिक मिलन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन घर को फूलों और पत्तों से सजाया जाता 
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री