आत्मरक्षा के लिए छात्राएं सीख रही हैं मार्शल आर्ट
हाई स्कूल व माध्यमिक शाला बोडरा(स) में करती हैं अभ्यास
धमतरी। समग्र शिक्षा के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल बोडरा (सं) की छात्राओं को मार्शल आर्ट ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज के वर्तमान परिवेश में बालिकाओं के साथ हो रहे घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शासन प्रशासन द्वारा शासकीय शालाओं की छात्राओं दिया जा रहा है। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक ओंकार पटेल ने बताया कि लड़कियां इसके माध्यम से विकट परिस्थितियों में अपराधियों व हमलावरों से निपटने के लिए तैयार हो सकती हैं। यह प्रशिक्षण सभी छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। प्राचार्य चमन लाल साहू ने बताया कि यह ट्रेनिंग छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। विद्यालय की सभी छात्राएं उत्साह पूर्वक भाग ले रही हैं। उन्होंने शासन व विभाग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बालिकाओं की आत्मरक्षा की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम बताया है। कराटे की विभिन्न विधाओं को सीख रही हैं। नीलम, प्रेमिन देवांगन, पुष्पांजलि, युगेशवरी, सावित्री यादव, चेतना साहू,युनितासाहू, रेशमा, हुलेश्वरी, साक्षी देवांगन, टीना साहू, वेदिका देवांगन सहित अन्य छात्राएं मार्शल आर्ट सीख रहीं है। इस अवसर पर माध्यमिक शाला के शिक्षक योगेश साहू, रेखा जोशी, सरिता जोशी, वर्षा साहू, चेतना साहू, हाई स्कूल के व्याख्यता महेंद्र कुमार जोशी, कुशल राम साहू, वर्षा शार्दूल,प्रेमलता कुंजाम, जनक कुमारी कोशरे, सहायक ग्रेड दो, जगमोहन साहू ,सहायक ग्रेड तीन राजेश साहू, आशीष पटेल, सरपंच उकेश्वरी साहू अध्यक्ष प्रभुदयाल साहू सहित अन्य मौजूद थे।
टिप्पणियां