राजस्व वसूली के लिए निगम चलाएगा अभियान

राजस्व वसूली के लिए निगम चलाएगा अभियान

धमतरी। नगर निगम के 40 वार्डों में जलकर संपत्ति कर दुकान किराया सहित विभिन्न करों की बकाया राशि आठ करोड़ तक पहुंच गई है। इसके लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर शेष राशि को वसूला जाएगा। नगर निगम आने वाले दिनों में अभियान चलाएगा। इसके लिए निगम के कर्मचारियों की अलग से डयूटी लगाई जाएगी। चुनाव की मतगणना के बाद नगर निगम द्वारा वसूली अभियान चलाया जाएगा। चुनाव में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी, इसका सीधा असर टैक्स वसूली पर पड़ा। लक्ष्य से वसूली महज 25 प्रतिशत के आसपास ही हो पाई है। टैक्स वसूली नहीं होने पर कर्मचारियों को समय पर वेतन देने तक में भी दिक्कत आ सकती है, इसलिए नगर निगम अब प्राथमिकता के साथ वसूली अभियान चलाएगा। आयुक्त के द्वारा टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए राजस्व विभाग के समस्त आरआई को अभी से निर्देशित किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। तीन दिसंबर को चुनाव की मतगणना के बाद इस कार्य में तेजी आएगी।

उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को मूलभूत सुविधा सफाई, पानी निकासी, बिजली पेयज, सड़क आदि उपलब्ध कराना निगम का दायित्व है। इन सुविधाओं की एवज में नगर निगम के द्वारा संपत्ति, समेकित, जलकर, दुकान किराया वसूल किया जाता है। इसके अलावा होर्डिंग्स किराया, यूजर चार्ज की भी वसूली की जाती है। चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम का लक्ष्य आठ करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपये की वसूली करना है। सात माह बीत गए अब तक निगम की वसूली सिर्फ दो करोड़ 79 लाख 55 हजार रुपये की हुई है। 31 मार्च तक निगम को छह करोड़ 13 लाख 17 हजार रुपये की वसूली करना है।

करों की वसूली के लिए जल्द ही दी जाएगी नोटिस
इस मामले में धमतरी नगर निगम आयुक्त विनय कुमार पोयाम कहा कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि लोगों के घर जाकर टैक्स जमा करने प्ररित करें। बड़े बकायादारों को जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता को ब्रासीलिया पहुंचे मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता को ब्रासीलिया पहुंचे मोदी
ब्रासीलिया/नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ब्राजील यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार...
कौशांबी एवं इटावा जैसी घटना की प्रस्तावना लिख रही है-हमीरपुर पुलिस
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष ने बोला हमला
बिहार में सरकारी नौकरी में डोमिसाइल पॉलिसी लागू
वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण स्थलों का किया निरीक्षण
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी की 9 जुलाई को हड़ताल
गोपाल खेमका मर्डर केस का शूटर व सुपारी देनेवाला गिरफ्तार, जांच रहेगी जारी तह तक जायेगी पुलिस- डीजीपी