मुख्यमंत्री साय आज भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की लेंगे बैठक

  मुख्यमंत्री साय आज भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की लेंगे बैठक

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (रविवार) कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकों में व्यस्त रहेंगे। सीएम साय पूर्वान्ह 11:30 बजे भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की बैठक होगी। इसमें, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में आहूत की गई है। शाम को विधायक दल की बैठक भी रखी गई है।

इससे पहले शनिवार रात प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा। एवं सांगठनिक कार्यक्रम के अंतर्गत 07-11 फरवरी तक गाँव चलो अभियान, 01-22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 05 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश का मार्गदर्शन दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, शालिनी राजपूत उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट