राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सरस मेले का किया जायेगा आयोजन।

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बलरामपुर - मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में स्थानीय एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज, बलरामपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सौजन्य से आगामी दिनांक 20 व 21 दिसम्बर, 2023 को होने वाले दो दिवसीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुये निर्देशित किया है कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, स्वयं सहायता समूह एवं उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्कृष्ट उत्पाद का चयन कर महिलाओं को जागरूक करते हुये उत्पाद बनाने तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
 
मेले में पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, ईओ को शुद्ध पेयजल एवं साफ-सफाई, सीएमओ को मेडिकल टीम की तैनाती एवं एम्बुलेन्स व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी है।  मुख्य विकास अधिकारी ने डी0सी0 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती मंजू त्रिवेदी को निर्देशित किया कि एक सुसज्जित मेले के आयोजन हेतु टेन्टेज एवं लाइट, कुर्सी मेज, साउण्ड सर्विस आदि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ले और विभागों को पाण्डाल आवंटित किये जाए। उन्होंने कृषि, गन्ना, नाबार्ड, पंचायती राज, मनरेगा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण विभाग, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, आई0सी0डी0एस0, शिक्षा विभाग, डूडा, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, डीसी मनरेगा आदि विभाग को जिम्मेदारी देते हुये निर्देशित किया
 
कि दो दिवसीय सरस मेले में अपने-अपने विभाग के स्टाल लगवाएं तथा विभागीय लाभार्थीपरक योजनाओं सहित अन्य कार्यक्रमों आदि की जानकारी देते हुये आमजनमानस को लाभ दिलाएं।बैठक के दौरान पी0डी0 डी0आर0डी0ए0 चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डी0पी0आर0ओ0 श्रेया उपाध्याय, सीओ राधारमण, अपर उप जिलाधिकारी/ पीओ डूडा ओम प्रकाश, एलडीएम, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस