आज का राशिफल 25 नवंबर 2023

Today's horoscope 25 November 2023

आज का राशिफल 25 नवंबर 2023

kjhhgg
 मेष 
उच्चाधिकारियों से बहस न करें।नौकरी की समस्या आज दूर होगी।  कमीशन आदि से आपको धन लाभ मिलेगा। ज्यादा सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मतभेद दूर होगें। तनाव कम होगा। सुख समृद्धि बढ़ेगी।।
 वृषभ
 युवा नई प्लानिंग कर सकते हैं। किसी काम में मन नहीं लगेगा।नौकरी के लिए बुलावा आएगा। साथियों के बीच तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता बढ़ सकती है।  अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। सेवा के कार्यों में धन खर्च होगा।
 मिथुन 
बच्चों की भविष्य की चिन्ता दूर होगी। किसी काम से बाहर जाएंगे। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
कर्क 
 कानूनी मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे।समस्याओं का समाधान हो सकता है।युवा स्टार्टअप प्लान करने का विचार बना सकते हैं।दिन मजे से कटेगा। माता-पिता से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित होंगे।
सिंह 
 मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेस में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस प्रशंसा करेंगे लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे।
 कन्या 
 गुप्त साधनाओं को लेकर आपकी रुचि जागृत हो सकती है।आज आप काफी शांत रहेंगे। परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। रुके हुये कार्यों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे।  शत्रुओं से सावधान रहें।
 तुला 
 बैंकिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।  दिन काफी अच्छा है।दफ्तर में आपका जलवा रहेगा। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। बचे हुये माल को सेल में बेचने की योजना बना सकते हैं। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी।
 वृश्चिक 
 भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।किसी काम को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा। छात्र पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिक लोगों को ख्याति मिल सकती है। वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।
धनु
सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा।पुराने मामले सुलझेंगे। दफ्तर में चल रही परेशानी दूर होगी। करियर आगे बढ़ेगा। ऑनलाइन कारोबार से लाभ होगा। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
 मकर 
वाहन आदि बिगड़ने से काम प्रभावित हो सकते हैं।जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करेंगे लेकिन शायद वह आपकी भावनाओं को महत्व न दें।  घर वालों के कारण आपको अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। एक साथ कई सारे काम न करें। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। 
कुंभ 
 परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।आमदनी के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में बढ़ेगी। 
 मीन 
आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दिन सामान्य रहेगा। जरूरी वस्तुओं को खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। निगेटिव लोगों की संगत आपको बचना चाहिये। छात्रों को अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देना चाहिये। ऑफिस का पेन्डिंग काम आपको परेशान करेगा। वाहन की मरम्मत में खर्च होगा।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केंद्र से मिली 151 करोड़ की 26 नई वाटरशेड विकास परियोजनाओं की सौगात केंद्र से मिली 151 करोड़ की 26 नई वाटरशेड विकास परियोजनाओं की सौगात
शिमला । केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की नई वाटरशेड विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।राज्यसभा सांसद डॉ....
60 बसों में 3500 श्रद्धालुओं को महाकुंभ के लिए किया रवाना
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन
कैडेट कॉर्पोरल दिव्या शेखावत ने आरडीसी में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
मोटरसाइकिल दूसरे को देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब ! छुड़ा दीजिए 
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया गया निरीक्षण
 पुलिस ने 8 गोवंशीय पशुओं  को कराया मुक्त, 2  गिरफ्तार