मौसम 18 जून: 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा का अपडेट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली: देश में मानसून की रफ्तार तेज पकड़ने के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 18 जून को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। पूर्वी राज्यों में सबसे अधिक लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। यहां वज्रपात और बिजली गिरने से नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। घर से निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बन रहा है।

कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन, डॉ. पी. एल. गौतम बने अध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन, डॉ. पी. एल. गौतम बने अध्यक्ष

18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा बिहार में ऊपरी हवा का चक्रवातीय संचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 18 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

अब तेहरान परमाणु हथियार नहीं चाहता, आज खत्म होगी जंग:' ट्रंप ये खबर भी पढ़े : अब तेहरान परमाणु हथियार नहीं चाहता, आज खत्म होगी जंग:' ट्रंप

देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 18 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा पहला कमर्शियल विमान ये खबर भी पढ़े : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा पहला कमर्शियल विमान

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(18 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 18 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(18 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर देवरिया और आजमगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 18 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(18-20 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 5 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(18-19 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज और गिरिडीह में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं कल यानी 18 जून को रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(18-22 जून बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 18 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(18 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति, सोलन, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 18 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(18-19 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, डोडा, पुंछ, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां, श्रीनगर और रियासी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

शहर अधिकतम तापमान (18 जून) न्यूनतम तापमान (18 जून)  
दिल्ली 39°C 31°C  
मुंबई 33°C 29°C  
चेन्नई 36°C 28°C  
कोलकाता 36°C 29°C  
लखनऊ 40°C 31°C  
पटना 39°C 30°C  
रांची 35°C 26°C  
भोपाल 34°C 26°C  
जयपुर 38°C 28°C  
शिमला 27°C 19°C  
नैनीताल 28°C 22°C  

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(18-21 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, अलीपुर द्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, कलिम्पोंग और नॉर्थ 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब(18-19 जून-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): पटियाला, संगरूर, मनसा, होशियारपुर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान(18 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्री गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़,बांसवाड़ा, बारन, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, भरतपुर, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, सीकर और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश(18-20 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना): ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, गुना, नीमच, विदिशा, सागर, दमोह, खांडवा, होशंगाबाद, रायसेन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा और मांडला भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (18-20 जून- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, माजुली, होजाई, जोरहाट, माजुली, चराईदेव, चिरांग, कोकराझार, कामरूप, लखीमपुर और नागांव में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने-चांदी की कीमतों: बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को...
कारोबार 
एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

साड़ी पहनकर : एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जब उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर माइकल...
नारी व बाल जगत 
साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

नैचुरली कोलेजन बढ़ाने वाले फ़ूड : त्वचा की ज़्यादातर समस्याएं जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन, ढीली त्वचा और एजिंग के लक्षण...
लाइफस्टाइल 
क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

कटहल की सब्जी  : कटहल की सब्जी अगर सही तरीके से बनाई जाए तो इसका स्वाद किसी भी नॉन वेज...
खाना पकाना 
कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

गोमती चक्र सदियों से माना जाता है धन- सुख और सुरक्षा का प्रतीक!

गोमती चक्र : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि का प्रतीक माना...
विचार मित्र 
गोमती चक्र सदियों से माना जाता है धन- सुख और सुरक्षा का प्रतीक!

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ