एनसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का हुआ शुभारंभ

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। मंगलवार को सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारंभ हुआ। एनसीएल में यह पखवाड़ा 16 जून से 30 जून, 2026 तक मनाया जा रहा है।
  एनसीएल मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में एनसीएल निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, अजय कुमार जायसवाल एवं जेसीसी के श्रमिक संगठनों से प्रतिनिधि सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से श्यामधर दुबे, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से अशोक कुमार पांडेय, मुख्यालय के विभिन्न विभागों से महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, नियमित श्रमदान करने, कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने, दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने तथा प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वेच्छिक श्रमदान करने की शपथ ली।
   स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध जागरूकता एवं सहभागितापरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत प्रस्तुतियां, चित्रकला, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय समुदायों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
   इसके अतिरिक्त एनसीएल द्वारा इस पखवाड़े के तहत जल स्रोतों की सफाई, खदान क्षेत्रों, अस्पतालों एवं विद्यालय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, वहीं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही जूट बैग वितरण, वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण, डस्टबिन स्थापना, प्लास्टिक मुक्त एवं थूक मुक्त क्षेत्रों के निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके अलावा पुनः उपयोग (अपसाइक्लिंग) की अवधारणा को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान एवं गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

डीएम ने तटबंधों की सुरक्षा के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, 16 जून 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा ड्रेनेज खण्ड-2 संतकबीरनगर के नियंत्रणाधीन मेंहदावल तहसील में...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने तटबंधों की सुरक्षा के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएम द्वारा स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी  आलोक कुमार द्वारा जनपद के अंतर्गत स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया निरीक्षण।

12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेडिकल कॉलेज में योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर सेमिनार का आयोजन

फिरोजाबाद, बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह 15 जून,  से 21 जून,  के अन्तर्गत मेडिकल कालेज, फिरोजाबाद में ‘‘...