यूसीएफ की गाइडलाइन्स लॉन्च,शहरों को आत्मनिर्भर बनाने को अर्बन चैलेंज फंड शुरू

केंद्र ने जारी की गाइडलाइंस, बाजार आधारित फंडिंग से शहरी विकास को नई दिशा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बुनियादी ढांचे की मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ह्यअर्बन चैलेंज फंडह्ण (यूसीएफ) की गाइडलाइन्स लॉन्च की हैं। इस पहल का उद्देश्य शहरों को पारंपरिक अनुदान आधारित मॉडल से बाहर निकालकर उन्हें बाजार आधारित वित्तपोषण की दिशा में ले जाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बन सकें।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कर्तव्य भवन में इस फंड और इसके अंतर्गत क्रेडिट रिपेमेंट गारंटी सब-स्कीम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

चार साल बाद सिंगल्स कोर्ट पर वापसी करेंगी सेरेना, विंबलडन 2026 के लिए मिला वाइल्डकार्ड ये खबर भी पढ़े : चार साल बाद सिंगल्स कोर्ट पर वापसी करेंगी सेरेना, विंबलडन 2026 के लिए मिला वाइल्डकार्ड

मंत्री ने कहा कि अर्बन चैलेंज फंड शहरी विकास के दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव लाएगा। यह केवल अनुदान देने की योजना नहीं है, बल्कि सार्वजनिक धन के माध्यम से बड़े निवेश को आकर्षित करने और शहरों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि ह्यविकसित भारत 2047ह्ण का लक्ष्य तभी संभव है, जब शहर आर्थिक विकास और नवाचार के केंद्र बनें।

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पहले की योजनाओं जैसे अमृत, स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन ने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, लेकिन अब जरूरत शहरों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने की है। यह फंड पुराने शहरी क्षेत्रों के पुनर्विकास, शहरी परिवहन, अंतिम मील कनेक्टिविटी, जल आपूर्ति, स्वच्छता और जलवायु अनुकूल परियोजनाओं को समर्थन देगा।

दिल्ली-अमृतसर: तकनीकी खराबी से भटकी एयर इंडिया की फ्लाइट , पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में पहुंची ये खबर भी पढ़े : दिल्ली-अमृतसर: तकनीकी खराबी से भटकी एयर इंडिया की फ्लाइट , पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में पहुंची

सरकार ने इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक 1 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का लक्ष्य रखा है। इसमें से 90 हजार करोड़ रुपये परियोजनाओं के लिए, 5 हजार करोड़ रुपये क्षमता निर्माण के लिए और 5 हजार करोड़ रुपये गारंटी योजना के लिए निर्धारित किए गए हैं।

फंडिंग के ढांचे के तहत किसी परियोजना की कुल लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी, जबकि कम से कम 50 प्रतिशत राशि बाजार स्रोतों जैसे बैंक ऋण, बॉन्ड या पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से जुटानी होगी। शेष राशि राज्य और स्थानीय निकायों द्वारा दी जाएगी।

यह योजना खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों को वित्तीय संसाधनों तक पहुंच दिलाने में मदद करेगी। इसके तहत गारंटी कवर प्रदान कर बैंकों का जोखिम कम किया जाएगा, जिससे शहरों को आसानी से निवेश मिल सकेगा और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र-ईरान मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, मिस्र नॉकआउट में पहुंचा

सिएटल। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी के अंतिम मुकाबले में मिस्र और ईरान के बीच शनिवार को रोमांचक मैच...
खेल 
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र-ईरान मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, मिस्र नॉकआउट में पहुंचा

मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से काटकर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीतापाली में बीती रात जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को कांगड़ा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल के...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
 मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद शनिवार को एक और भूकंप आया। देश...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार