सडक दुघर्टना में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

सडक दुघर्टना में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के जयनगर-बगड़ो मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सलईडीह निवासी किरण देवी (26) पति संदीप पासवान अपने बेटे अनमोल कुमार और अमूल कुमार के साथ बेहराडीह आपने मायके से ससुराल सलईडीह जाने के लिए निकली थी। इस दौरान जयनगर-बगडो मुख्य मार्ग के समीप ट्रक ने महिला और उसके छोटे पुत्र अमूल कुमार (7 ) को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अमूल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रक का चालक शराब के नशे में था। जो घटना के बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना के बाद शव को कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग रोड पर रख कर जाम कर दिया गया। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप और समझा कर जाम हटाया गया।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने...
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम