एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच 13 से, तैयारी शुरू

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच 13 से, तैयारी शुरू

रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच आयोजित होगा। इसमें कुल आठ देशों की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान लाने वाले देश की टीम पेरिस ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजित इस मैच की तैयारी जोर शोर से चल रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम भी बुधवार को रांची पहुंच रही है और वह भी मैच में बाकी बचे दिनों तक अभ्यास करेगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि रांची पहुंचेंगे । साथ ही आयोजन से संबंधित अपने कार्यों को वे भी शुरू कर देंगे। इसके बाद चार जनवरी को इटली और यूएसए, 6 को जर्मनी और चेक रिपब्लिक, 7 को न्यूजीलैंड, चिली और जापान की टीमें रांची आएंगी। भारत पूल बी में अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा। सविता पुनिया के नेतृत्व वाली टीम 14 और 16 जनवरी को न्यूजीलैंड और इटली के खिलाफ खेलेगी। यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने मंगलवार को दी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में घर से सौ मीटर दूर आम...
नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत में उमड़े श्रद्धालु
फतेहाबाद : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी गुरूग्राम से गिरफ्तार
अभाविप ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक, हाइकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा बच्चों का क्या है दोष
पिस्टल और तमंचे के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह