मुक्ति संस्था ने 25 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
By Mahi Khan
On
रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 25 लावारिस शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 1670 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, आशीष भाटिया, आरके गांधी, हरीश नागपाल, संजय गोयल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, सुनील अग्रवाल और आदित्य राजगढ़िया मौजूद थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 14:08:09
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
टिप्पणियां