राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रभारी मीर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

 राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रभारी मीर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

रांची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड में सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक के माध्यम से प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने राज्य की जनता को विशेष कर धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने जिस तरह न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली यात्रा को अपना अपार समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रांची की जनसभा से राहुल ने शंखनाद कर कह दिया है कि एचईसी के ऊपर अडानी का ठप्पा नही लगने देंगे और इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे। झारखंड के आदिवासी समुदाय को सरना धर्म कोड आवंटन दिलाने के लिए कांग्रेस की स्पष्ट नीति का खुलासा करते हुए कोड दिलाने की भी बात की है।

मीर ने कहा कि यात्रा झारखंड में ऐसे समय में प्रवेश कर रही थी जिस समय पूरे झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल था। केंद्रीय एजेंसियों के इशारे पर झारखंड में सरकार को अपदस्थ करने का पूरा माहौल तैयार किया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं के धैर्य और संयम का परिचय देते हुए न्याय के हक के लिए लड़ रहे हैं। राहुल की यात्रा को झारखंड में शानदार सफलता दिलाई। न्याय यात्रा के जरिए झारखंड की जनता की मूल समस्याओं को राष्ट्रीय फलक पर उठाया गया और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस नेतृत्व सतत प्रयत्नशील रहेगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत न्याय यात्रा ने सफल मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक पाकुड़ से लेकर सिमडेगा तक कार्यकर्ता एवं जनता में स्वः स्फूर्त जोश था। न्याय के पांच स्तंभों सामाजिक न्याय,महिला न्याय ,भागीदारी न्याय ,किसान न्याय को लेकर जारी न्याय यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अभाविप ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की अभाविप ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की
मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शुक्रवार को परमेश्वरी धानुका...
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक, हाइकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा बच्चों का क्या है दोष
पिस्टल और तमंचे के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह
कांवड़ मेला शुरू, डीजीपी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजा
कॉलेज में मनबढ़ युवक मेनगेट का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज
उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र